फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी बद्दी पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के युवक से धोखाधड़ी के मामले में बद्दी पुलिस ने बिहार से मुख्य आरोपी दबोच लिया है। इस मामले में आरोपी पहले भी गिरफ्तार किया था जिसे अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

बद्दी पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले के बरांदी गांव से गौरव सिंह को गिरफ्तार किया है। गौरव सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बद्दी के नरेश कुमार को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत पांच लाख का ऋण देने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। गौरव सिंह इस दौरान उसे 3.22 लाख रुपये ऑनलाइन अपने खाते में जमा करवा दिए थे। पैसे लेने के बाद इन लोगों ने नरेश कुमार के फोन सुनना बंद कर दिए। इस पर नरेश ने बद्दी थाने में मामला दर्ज करवाया।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में फर्जी वेबसाइट बनाने वाले कदम सिंह को बद्दी पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया है। अब इस मामले के मुख्य आरोपी गौरव सिंह को दबोचा है। नरेश कुमार को फोन कर ही उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। इसका एक अन्य साथी अभी फरार है। पुलिस गौरव सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें