पट्टा में पुलिस ने कार को सीज कर शराब की 120 बोतलों को कब्जे में लियासंवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पट्टा क्षेत्र के लोगों ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार से शराब की 120 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद कार को सीज कर दिया है। वहीं कार चालक बृज लाल ने आधा दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस जानकारी के अनुसार सुआ निवासी ग्रामीण राजेंद्र, दिनेश, कंवर सिंह, मोटूं व नथू राम ने बताया कि बृज लाल अपनी गाड़ी से अवैध शराब लेकर पट्टा क्षेत्र में बेचता है। उन्होंने इसे रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। कार चालक बृज लाल ने बताया कि राजेंद्र, दिनेश, कंवर सिंह, मोंटू व नथू राम ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने बृज लाल का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने बृज लाल के खिलाफ भी आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत अवैध शराब ले जाने पर मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की है।