फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दंपती पर लगाया ससुर की पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में जाते समय रास्ते में रोकर चार लोगों ने की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्रीत काॅलोनी की एक महिला ने उसके ससुर के साथ एक महिला समेत तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके ससुर अशोक कुमार ने नए मंदिर के निर्माण के लिए बैठक रखी थी। बैठक के दौरान हरबंस, उसकी पत्नी और बेटे ने उसके ससुर व चाचा ससुर सुरेंद्र से मारपीट की। इससे उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रामशहर के डोलरू गांव के रूपलाल ने बेली राम, सुनील कुमार और दो अन्य लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रूपलाल ने बताया कि बेली राम उसकी पत्नी, सुनील कुमार व उसके बेटे राहुल ने रास्ता रोका और मारपीट की। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी अशोक शर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें