बद्दी(सोलन)। हिमाचल के एक व्यक्ति के नाम पर सरकारी नौकरी करने वाला आरोपी विजिलेंस की बद्दी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 23 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बद्दी के एक सरकारी कार्यालय में चौकीदार के पद पर हरियाणा के एक व्यक्ति ने 15 साल तक हिमाचल के व्यक्ति के नाम पर सरकारी नौकरी की। जैसे ही विजिलेंस को इसकी भनक लगी तो जांच शुरू कर दी। वहीं इसकी जांच शुरू होने के बाद आरोपी बजीरद्दीन ने नौकरी छोड़ दी। विजिलेंस आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन यह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। मगर अब पुलिस ने उसे हरियाणा के नवां नगर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 23 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हरियाणा के नवां नगर गांव के बजीरद्दीन ने हिमाजल के बली मोहम्मद के प्रमाण पत्रों पर बीबीएनडीए में नौकरी थी। विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। विभाग इसकी जांच कर रहा है। इस जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।