नालागढ़ (सोलन)। पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रफी खान उर्फ कामली पुत्र साबर अली निवासी वार्ड नंबर-2, नालागढ़ के पास से 3.55 ग्राम चिट्टा और एक डिजिटल तराजू पकड़ा है। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने पुष्टि की है।