कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के छात्र जिगर तंवर का चयन राष्ट्रीय अंडर-19 बॉयज ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर ने जिगर की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जिगर के प्रशिक्षकों अरुणा शर्मा और अमर देव के प्रयासों की सराहना की। जिगर के पिता राकेश तंवर और माता ज्योति देवी को बधाई दी।