18 अक्तूबर को जलशक्ति विभाग के पास खड़ी कार से चुराए थे पैसे
अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जलशक्ति विभाग नालागढ़ के कार्यालय के पास खड़ी एक कार से 18 अक्तूबर को दो लाख रुपये चोरी हुए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ की बरुणा पंचायत के बासोवाल सुल्तानी गांव के जसवंत सिंह ने शिकायत दी थी कि 18 अक्तूबर को उसने अपनी कार जलशक्ति विभाग के कार्यालय के पास खड़ी की थी। कार में दो लाख रुपये कैश था। कार को लॉक करके चला गया। जब वापस आया तो कार से नकदी गायब थी। पुलिस ने कश्मीरपुर के राहुल भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।