फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हत्या मामले में आरोपियों को भगाने में मदद करने पर दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते यूपी के अमरोहा के युवक की कर दी थी हत्या
हत्या के बाद दोनों मुख्य आरोपी फरार, पुलिस ने एसआईटी का गठन कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र लोदी माजरा के जट्टी माजरा में प्रवासी कामगार दीपक कुमार की हत्या के दो मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भगाने में सहायता करने वाले दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, मानपुरा पुलिस ने मृतक दीपक कुमार का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के दरौरा गांव के निवासी दीपक कुमार (29) की दो युवकों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल दीपक को अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का था। दीपक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक उसके भाई को लग गई। युवती के भाई ने योजनाबद्ध तरीके से अपने दोस्त के बहाने दीपक को बुलाया। दोनों ने पहले दीपक के साथ बहस की और उसके बाद हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने से बाद युवती का भाई व उसका दोस्त मौके से भाग गए। इनको भगाने में कुछ प्रवासी लोगों ने मदद की। जिस पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली के जमीर अहमद पुत्र अबीब अहमद, उसकी पत्नी व उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। उधर, पुलिस ने शव का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें