फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीएसडी और ईसीएचएस से संबंधित समस्याओं व सुविधाओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक विश्राम गृह में हुई पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक
विज्ञापन


पांच सिख रेजिमेंट की टीम ने भी लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सैनिक विश्राम गृह सोलन में पूर्व सैनिक लीग सोलन की मासिक बैठक हुई। पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष नायब सूबेदार डीआर पंडियार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लीग के लगभग 20 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों सीएसडी एवं ईसीएचएस से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं को लेकर अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक के दौरान सभी मुद्दों को गंभीरता के साथ लिया गया और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के मामले को भी उठाया गया। इस पर बताया गया कि पूर्व सैनिकों के सम्मान, गरिमा को निरंतर ठेस पहुंचाई जा रही है। ऐसे में उनके अधिकारों की रक्षा को सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से यह अपील की कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों का सम्मान एवं कल्याण सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व सैनिकों, वीर नालियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और समाधान निकालने की दिशा पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पांच सिख रेजिमेंट से सूबेदार गुरप्रीत और उनकी टीम ने भाग लिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनका लाभ उठाने की प्रकिया के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें