फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू-शिमला फोरलेन पर बढ़ रहे हादसे, इस साल 129 दुर्घटनाएं

Mon, 23 Dec 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में हुई 23 लोगों की मौत और 175 लोग हुए घायल
विज्ञापन

फोरलेन पर ओवर स्पीड बनी रही सड़क हादसों का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू-शिमला एनएच हाईवे पर हादसों में बढ़ोतरी हुई है। इस साल जनवरी से दिसंबर माह तक परवाणू से कैथलीघाट के बीच सड़क दुर्घटना के 129 मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार इसमें 23 लोगों की मौत भी हुई, जबकि 175 लोग घायल हुए हैं। हालांकि कई मामले ऐसे भी हैं, जो पुलिस के पास पंजीकृत नहीं हुए। हालांकि इससे पहले सालभर में चार से पांच दर्जन हादसे ही इसमें होते थे।

दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीड माना जा रहा है। एनएचएआई ने परवाणू से शिमला तक बन रहे फोरलेन का डिजाइन 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के लिए किया है। मगर इसमें ज्यादातर चालक ओवर स्पीड में चलते हैं। इसके अलावा परवाणू से सोलन और चंबाघाट से कैथलीघाट के बीच में कई स्थानों पर फोरलेन का निर्माण कार्य चला हुआ है। निर्माण कार्य के चलते कई बार फोरलेन की एक लेन का अचानक बंद कर दी जाती है। इस कारण दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही एक लेने से होने के कारण बना असमंजस भी हादसे का कारण बन रहा हैं, क्योंकि अधिकांश फोरलेन पर दोनों लेन से ही वाहन गुजर रहे है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि परवाणू-शिमला एनएच-5 पर जनवरी से लेकर दिसंबर तक सड़क दुर्घटना के 129 मामले सामने आए हैं, जिसमें 23 लोगों की मौत हुई है जबकि 175 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इसमें ज्यादातर ओवर स्पीड में दुर्घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन


इनसेट
शमलेच में चली वोल्वो का टायर खुला, हादसा टला
सोलन। सोलन के साथ लगते शमलेच में सोमवार को एक चलती वोल्वो टूरिस्ट बस का टायर खुल गया। गनीमत रही की बस ओवर स्पीड नहीं थी, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। बस में करीब 42 सवारियां मौजूद थीं। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब दिल्ली से ऑनलाइन बुकिंग लेकर वाेल्वो शिमला जा रही थी। टायर खुलने के बाद चालक ने तुरंत बस को सड़क के किनारे रोक दिया। उसके बाद सवारियों को दूसरी बसों में शिमला के लिए भी भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें