फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, पांच घायल

Mon, 15 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग में पानी की सप्लाई छोड़कर वापस आ रही एक पिकअप चढ़ाई में अचानक बैक हो गई। तेज रफ्तार से पीछे आई पिकअप ने कीर्तन सुनने जा रहे सात लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि अन्य पांच लोगों को गंभीर हालत में सोलन अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को कीर्तन से पहले एक पिकअप राधा स्वामी सत्संग मैदान में पानी की सप्लाई देकर वापस जा रही थी। चढ़ाई में गाड़ी का मोशन टूटने से अचानक गाड़ी बैक होने लगी। चालक ने गाड़ी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन गाड़ी नहीं रूकी।

इस दौरान सड़क पर पैदल चल रहे लोग इस गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। छह लोगों को घायलावस्था में सोलन अस्पताल लाया गया जहां कमल निवासी जालंधर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तनिष्क, राजेंद्र, रोहित, रवि और कमल को गंभीर चोटें लगी है। सभी घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी राधास्वामी का सत्संग सुनने के लिए पंजाब से सोलन आए थे। एसपी सोलन ने कहा कि चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें