एबीवीपी ने नालागढ़ काॅलेज परिसर में लगाया मार्ग दर्शन केंद्र। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। एबीवीपी इकाई ने सोमवार को नालागढ़ कॉलेज परिसर में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। इस पहल का उद्देश्य कॉलेज में नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया, विषय चयन, डॉक्यूमेंटेशन और कॉलेज से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की। इकाई की उपाध्यक्ष अंजली ने बताया कि हेल्प डेस्क पर एबीवीपी के कार्यकर्ता छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन दे रहे हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेजी कठिनाइयों का सामना उन्हें न करना पड़े। यह डेस्क कॉलेज के मुख्यद्वार के पास प्रतिदिन सुबह 10:00 से शाम 3:00 बजे तक कार्यरत रहेगा, जब तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती।