नालागढ़ में विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। एबीवीपी हिमाचल प्रदेश की वर्ष 2025 की प्रांत कार्यकारिणी बैठक संगठनात्मक जिला नालागढ़ में संपन्न हुई। प्रांत मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक साल में दो बार होती है। इस बैठक में विद्यार्थी परिषद की ओर से पिछले एक साल में अभी तक हुए कार्यक्रमों एवं आंदोलनों की समीक्षा हुई और आने वाले एक साल तक होने वाले कार्यक्रमों एवं आंदोलनों की योजना भी की गई।उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति प्रदेश सरकार नहीं करवा पा रही है। परीक्षा परिणाम में अनेक अनियमितताएं निरंतर सामने आ रही है। प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव काफी लंबे समय से बंद है। इन सभी मुद्दों को लेकर इस बैठक में विद्यार्थी परिषद ने आंदोलन की पूरी रूप रेखा तैयार की। प्रांत मीडिया संयोजक अक्षय ठाकुर ने बताया कि बैठक में विद्यार्थी परिषद की ओर से 2 प्रस्ताव भी पारित किए गए जिसमें हिमाचल प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य एवं दूसरा हिमाचल प्रदेश का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य पारित हुआ।
ओमपाल सिंह