फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कीटनाशक के सेवन युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान तोड़ा दम, चायल क्षेत्र का है मामला, पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चायल में एक युवक ने नशे की हालत में कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को लेकर सोलन अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया। आईजीएमसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। पुलिस को परिजनों ने बताया की उनका बेटा अपने भाई के साथ ढोल के जुबड़ में करियाना, ढाबे का संचालन करता था। 17 जनवरी को नशे की हालत में उसने गलती से घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे सोलन अस्पताल लाए थे। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। लेकिन 25 जनवरी को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवार को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें