फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एबीवीपी नालागढ़ इकाई ने शिमला पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। एबीवीपी की नालागढ़ इकाई ने शिमला पुलिस की ओर से परिषद के कार्यकर्ताओं पर की जा रही एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष पूनम ने बताया कि शिमला पुलिस केवल एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर ही कार्रवाई कर रही है और एसएफआई के कार्यकर्ता विवि में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से एसएफआई की ओर से एबीवीपी की छात्रा कार्यकर्ताओं पर लगातार अभद्र टिप्पणियां की जा रहीं थी। उन्होंने कहा कि एसएफआई कार्यकर्ताओं के पास दूसरे छात्र संगठनों पर गलत तंज कसने के अलावा और कोई कार्य नहीं बचा है। इन्हीं कारणों से छात्र संगठनों के बीच तनाव की स्थित उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें