फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किसान जनता मंडी में स्थानीय सब्जियाें की बहार, दाम भी कम

Sun, 05 Jul 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
किसान जनता मंडी में रविवार को सब्जियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बाजार में 50 से 60 बिकने वाली शिमला मिर्च और बीन, मंडी में मात्र 40 प्रति किलो
विज्ञापन

स्थानीय सब्जियों की डिमांड बढ़ी, लेकिन खेतों में व्यस्तता के कारण मंडी पहुंचे कम किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे के पास लगने वाली किसान जनता मंडी में नए सीजन की शुरुआत होते ही स्थानीय सब्जियों की बहार आ गई है। रविवार को मंडी में स्थानीय किसानों द्वारा ताजी शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, बीन और टमाटर बेचने के लिए लाए गए। खास बात यह है कि मंडी में इन सब्जियों के दाम खुले बाजार की तुलना में काफी कम देखने को मिले, जिससे खरीदारों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

मंडी में रविवार को अधिकतर सब्जियां 40 रुपये प्रति किलोग्राम के औसत दाम पर बिकीं। जहां खुले बाजार में टमाटर की कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है, वहीं किसान मंडी में यह 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध रहा। इसके अलावा, बाजार में 50 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाली शिमला मिर्च और बीन भी मंडी में ग्राहकों को मात्र 40 रुपये प्रति किलो में मिली। इसके अलावा लहसुन 100 से 200 रुपये, फूल गोभी 50, प्याज 50 रुपये, शिमला मिर्च, बीन, पत्ता गोभी, टमाटर, बैंगन, भिंडी 40-40 रुपये प्रति किलो, खीरा 30, आलू 15 से 20 रुपये में बिका। मंडी में आए स्थानीय किसान नारायण सिंह ने बताया कि स्थानीय (लोकल) सब्जियों की मांग बाजार में बहुत ज्यादा है। आलम यह है कि मंडी पहुंचने से पहले रास्ते में ही लोग उनसे सब्जियां खरीद लेते हैं। हालांकि, मांग बढ़ने के बावजूद इस बार मंडी में किसानों की संख्या में कमी देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस समय टमाटर, शिमला मिर्च और बैंगन का सीजन पीक पर है, जिसकी वजह से अधिकांश किसान खेतों में काम में व्यस्त हैं और मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों की कम संख्या के कारण आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में स्थानीय सब्जियां मिलने में थोड़ी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें