रणदीप पब्लिक स्कूल के बच्चे चम्मच रेस में भाग लेते हुए। संवाद
सोलन। रनदीप पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य तरुणा सिंह ने बताया कि मेंढक दौड़ में आरुषी ने पहला स्थान प्राप्त किया। रूद्र दूसरे और दृष्टि तीसरे स्थान पर रही। चमच दौड़ में आदविक पहले, पियुष दूसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में अनायशा पहले, लक्षित दूसरे और पियुष तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी के जूनियर वर्ग में टीम ए और वरिष्ठ वर्ग में टीम बी विजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में मेधावी रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। संवाद