फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आप ने तेज की 2027 चुनाव की तैयारी, सोलन में संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
नालागढ़ आम आदमी पार्टी की जिला इकाई  की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी- संवाद - फोटो : ऋतिक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जिला पर्यवेक्षक ने उदय डोगरा नालागढ़ में की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी ने राज्य में 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपने की योजनाओं पर काम कर रही है। संगठन विस्तार की इस कड़ी में जिला सोलन अहम भूमिका निभाने वाला है। जिला पर्यवेक्षक उदय डोगरा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और पार्टी के नए ढांचे के निर्माण में जुटे हैं। इसी क्रम में डोगरा ने रविवार को नालागढ़ में विधानसभा कमेटी निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उदय डोगरा ने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में इन दोनों दलों की 5-5 वर्ष की अदला-बदली वाली पारी को समाप्त करेगी। डोगरा ने दावा किया,भाजपा आजकल सपने देख रही है कि वह 2027 में हिमाचल में आएगी, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि 2027 में आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपना हिमाचल मॉडल लेकर आएगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों और बागवानों के लिए विशेष नीतियां शामिल होंगी। उदय डोगरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर नई टीमों का गठन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के वैकल्पिक राजनीतिक मॉडल को हर गांव और वार्ड तक पहुंचाना है ताकि जनता को विकास और बदलाव का एक नया विकल्प मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें