फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर स्कूल में 150 बच्चों के आधार कार्ड किए अपडेट

विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल मे बच्चो के आधार अपडेट करते हुये
विज्ञापन
धर्मपुर स्कूल में 150 बच्चों के आधार कार्ड किए गए अपडेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर ने एक बड़ा और सुविधाजनक कदम उठाया है, जिसके तहत स्कूली बच्चों के लिए दो दिवसीय आधार नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल से छात्रों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। यह आधार नवीनीकरण कार्य स्कूल की अध्यापिका समीक्षा की देखरेख में पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि पहले दो दिनों में ही लगभग 150 बच्चों के आधार अपडेट किए गए हैं। नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान बच्चों की आंखों के स्कैन और हाथ की अंगुलियों के निशान लिए गए। फिलहाल स्कूल के सभी बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने का काम जारी है। अध्यापिका ने बताया कि स्कूल में यह सुविधा देने से बच्चों को बहुत बड़ी सहूलियत मिली है। पहले आधार अपडेट के लिए उन्हें डाकघर या बीडीएल कार्यालय तक जाना पड़ता था। इससे उनका कीमती समय बर्बाद होता था और कई बच्चे वहां पहुंच भी नहीं पाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें