फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka Shimla Train: कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर शनिवार से दौड़ेंगी पांच ट्रेनें

Fri, 06 Oct 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/शिमला

सार

 कालका से 52459 नंबर ट्रेन सुबह 3:50 बजे चलेगी और शिमला स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 52460 ट्रेन शिमला से कालका के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रेन(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर शनिवार से पांचवीं हिमदर्शन ट्रेन भी दौड़ेगी। कालका से 52459 नंबर ट्रेन सुबह 3:50 बजे चलेगी और शिमला स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 52460 ट्रेन शिमला से कालका के लिए रवाना होगी। रेलवे विभाग की ओर से अब तक चार ट्रेनों स्पेशल एक्सप्रेस, टू केस, शिवालिक डीलक्स, कालका शिमला मेल का संचालन कालका से शिमला और शिमला से कालका के लिए किया जा रहा था। फिलहाल हिमालयन क्वीन, रेल मोटर कार, अप मिक्स और अप डाउन ट्रेन का संचालन बंद किया गया है। विभाग की ओर से ट्रेन नंबर 72451 और 72452 को 12 अक्तूबर तक रद्द किया गया है। वहीं ट्रेन नंबर 52455 का 12 अक्तूबर, 52456 ट्रेन का 13 अक्तूबर, अप मिक्स ट्रेन का 12 अक्तूबर और डाउन मिक्स ट्रेन का 13 अक्तूबर तक संचालन बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें