फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धागा मिल में काम करने वाले कामगार ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक बिहार राज्य के हरदोई जिले का रहने वाला था
विज्ञापन

अपने भाईयों के ड्यूटी जाने पर कमरे में पंखे से लटका
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के एक धागा मिल में एक कामगार ने आत्महत्या कर कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
बिहार के हरदोई जिले के मझीगवां अमरनाथ भदेउरा गांव का कुलदीप कुमार (19) पुत्र दाता राम बद्दी के एक धागा मिल में काम करता था। इसके दो बड़े भाई भी इसी कंपनी में काम करते हैं। वीरवार की रात को उसके दोनों भाई तो ड्यूटी पर चले गए और यह कमरे पर ही रहा। इसने इस बीच पंखे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब इसके भाई ड्यूटी से आए तो उन्होंने इसे लटका हुआ पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। कंपनी के जीएम एचआर हितेंद्र तिवारी ने बताया कि कामगार ने अपने कमरे पर ही फंदा लगाया है। मृतक के दोनों भाई साथ रहते थे और उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से मृतक के अंतिम संस्कार के खर्चा वहन किया गया। इसके अलावा पीएफ व ईएसआईसी से मिलने वाले हित लाभ भी मृतक के परिजनों को दिलाए जाएंगे। उधर, एएसएपी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें