फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क हादसे में घायल महिला ने आईजीएमसी में तोड़ा दम,

विज्ञापन
विज्ञापन
26 अप्रैल को सलोगड़ा के समीप पेश आया था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन । कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सलोगड़ा के समीप दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक महिला की जान चली गई। महिला की पहचान सिहारड़ी निवासी बबली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा 26 अप्रैल की दोपहर बाद उस समय पेश आया जब बबली अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर दाऊंसी में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रही थी। जैसे ही वे शिवालय मंदिर सलोगड़ा के पास एनएच पर यू-टर्न लेकर सड़क किनारे पहुंचे, तभी दूसरी दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। शिमला में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें