फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वेतन समझौते में देरी और श्रमिकों के शोषण के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बरमाणा में आयोजित महा रैली में अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट समेत तीनों सीमेंट प्लांटों के श्रमिक प्र
विज्ञापन
दाड़लाघाट के सीमेंट श्रमिकों ने बरमाणा में भरी हुंकार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। वेतन समझौते में हो रही देरी और श्रमिकों के कथित शोषण के विरोध में अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट के भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिकों ने आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय सीमेंट महासंघ के आह्वान पर बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट के गेट पर आयोजित संयुक्त धरना प्रदर्शन एवं महारैली में अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट के श्रमिकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

इस संयुक्त प्रदर्शन में प्रदेश के अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट, एसीसी सीमेंट बरमाणा और अल्ट्राटेक सीमेंट बागा प्लांटों के करीब 700 श्रमिकों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान वेतन समझौते में हो रही देरी को जल्द दूर करने तथा ठेका एवं अस्थायी श्रमिकों को भी सीमेंट वेतन समझौते के दायरे में लाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। प्रदर्शन की अध्यक्षता उत्तरी क्षेत्र के संगठन मंत्री सोहन लाल शर्मा और अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान तीनों सीमेंट प्लांटों के भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सोहन लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का ध्येय सर्वप्रथम देश हित, उसके बाद उद्योग हित और फिर श्रमिक हित है। उन्होंने कहा कि श्रमिक उद्योग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनका शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सीमेंट उद्योग के श्रमिक अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सीमेंट निर्माता संघ द्वारा वेतन समझौते में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए इसे जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठेका एवं अस्थायी श्रमिकों को भी सीमेंट वेतन समझौते के दायरे में लाया जाना चाहिए, ताकि उन्हें भी उनके अधिकार मिल सकें। अंबुजा सीमेंट भारतीय मजदूर संघ दाड़लाघाट के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि उद्योगपतियों द्वारा श्रमिकों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों और अधिकारों के लिए संगठन एकजुट होकर संघर्ष करता रहेगा। बरमाणा में आयोजित संयुक्त धरना प्रदर्शन एवं महा रैली में तीनों सीमेंट प्लांटों के श्रमिकों की भागीदारी रही। इस दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें