फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर में डिवाइडर से टकराया वाहन, फोरलेन की दो स्ट्रीट लाइटें टूटीं

विज्ञापन
घर्मपुर मे हाईवे पर वाहन की टक्कर से टुटी हुई स्ट्रीट लाईट
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड पर छाया अंधेरा, यूनियन ने एनएचएआई से स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन पर धर्मपुर के समीप रविवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। किसी अज्ञात वाहन ने सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर पर जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में हाईवे की दो स्ट्रीट लाइटें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर यह घटना वाहन चालक को नींद का झटका आने के कारण हुई लगती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के शीशे सड़क पर बिखर गए। डिवाइडर से टक्कर लगने के कारण एक स्ट्रीट लाइट का खंभा टूटकर सड़क पर जा गिरा, जबकि दूसरे खंभे पर टक्कर लगने से उसकी एलईडी लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद टैक्सी स्टैंड के कार्यालय के पास रोशनी की कमी हो गई है, जिससे असुविधा हो रही है। टैक्सी मैक्सी यूनियन ने एनएचएआई के अधिकारियों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त हुई स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कराएं। साथ ही यूनियन ने क्षेत्र की अन्य खराब लाइटों को भी जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है ताकि लोगों को पर्याप्त रोशनी की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें