फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जटोली शिव मंदिर से सड़क के दोनों ओर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर पार्क हुए सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों से बढ़ी दिक्कतें
भीड़ को बढ़ता देख मंदिर की सड़क पर बंद की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महाशिवरात्रि पर्व पर सोलन-राजगढ़ रोड पर वाहनों की पार्किंग से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिव मंदिर जटोली से सोलन और राजगढ़ की ओर वाहनों की दो किलोमीटर लंबी कतारें लगी रही। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे। जाम लगने से पैदल आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बच्चों को भी निकलने में दिक्कत आई। हालांकि, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रही, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम की स्थिति बन गई। सुबह 5:00 बजे से सोलन और सिरमौर क्षेत्र से लोग मंदिर आना शुरू हो गए। सुबह तो मंदिर परिसर के पास बनी पार्किंग तक वाहन गए। इसके बाद सुबह 8:00 बजे तक भीड़ बढ़ना शुरू हो गई। 9:00 बजे तक पार्किंग छोटे-बड़े वाहनों से पूरी तरह से पैक हो गई। वहीं, मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना भी दोगुणा हो गया। वाहनों की पार्किंग फुल होने के बाद मंदिर कमेटी ने मंदिर सड़क पर आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से आग्रह किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को बढ़ता देख मंदिर की ओर आने वाली सड़क पर आवाजाही को रोक दिया। ऐसा होने पर वाहन सड़क किनारे ही पार्क होना शुरू हो गए। सुबह 11:00 बजे सड़क पर एक किलोमीटर के क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की पार्किंग हो गई। इससे सड़क पर संकरी हो गई। इससे वाहनों की आवाजाही पर काफी फर्क पड़ गया। वाहनों की चाल धीमी हो जाने के बाद जाम की स्थिति बन गई। 11:30 बजे से जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद शाम 4:00 बजे तक यही हाल बना रहा। वाहन दोनों ओर रेंग-रेंग कर आवाजाही करते रहे। रात 9:00 बजे तक मंदिर परिसर के पास बनी पार्किंग को बंद रखा गया। वाहन सड़क पर ही पार्क होते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें