फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिजली के तार पर गिरा पेड़, कई गांव में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की कमी के चलते आपूर्ति नहीं हुई बहाल
विज्ञापन

लोगों को भीषण गर्मी में झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विधानसभा क्षेत्र कसौली की काबा पंचायत के जोहड़जी में बुधवार को बिजली की मुख्य लाइन पर विशालकाय पेड़ गिरने से कई गांवों की बिजली ठप हो गई। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे एक खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्टाफ की कमी के चलते बिजली बोर्ड के कर्मचारी रात के समय लाइनें बहाल नहीं कर पाए। इससे भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अचानक बिजली गुल होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद होने से लोगों को गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दी, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। अब विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि वीरवार सुबह ठेकेदार के कर्मचारियों को भेजकर क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन

10 हजार की आबादी, दो कर्मी तैनात
लोगों का कहना है कि क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों की 10 हजार से अधिक आबादी के लिए बिजली बोर्ड की ओर से केवल दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ऐसे में यदि कहीं लाइनें टूट जाती हैं तो विभाग को ठेकेदार के कर्मचारियों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे मरम्मत कार्य में देरी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई है। इसके बावजूद न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जोहड़जी के समीप बिजली की मुख्य लाइनों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। अभी मात्र दो कर्मचारी ही वहां पर तैनात हैं। वीरवार सुबह ठेकेदार के कर्मचारियों को भेजकर वहां पर लाइनों को ठीक करवाया जाएगा। शाम तक बिजली को सुचारू कर दिया जाएगा।
-ई. कुणाल साहनी, सहायक अभियंता बिजली बोर्ड धर्मपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें