मां शूलिनी मेले के आगाज के लिए ज्वाला जी ज्योत लेने के लिए रवाना होती शूलिनी देवी सेवा मंडल सोल
- फोटो : स्टेशन रोड पर संचालित एक कोचिंग सेंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्तरीय माता शूलिनी देवी मेले के आगाज को लेकर 23 जून को आयोजित होने वाले जागरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मां शूलिनी देवी सेवा मंडल सोलन के सदस्यों ने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया। इसके बाद माता का आशीर्वाद लेकर पंडित पूर्णानंद के साथ समाजसेवी व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अर्पित, सौरभ और शुभम शर्मा सहित मंडल के सदस्य बैंड-बाजे के साथ ज्वाला जी से जोत लाने के लिए रवाना हुए। ज्वाला माता की जोत सोलन पहुंचने के बाद 23 जून को रात 8 बजे से शूलिनी माता मंदिर गेट के पास पार्किंग में जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन गायक अभिषेक सोनी माता का गुणगान करेंगे। 24 जून को दोपहर 12 बजे से जागरण स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंडल के सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जागरण और भंडारे में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।