फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की तरफ ले जाता है, चिट्टे की तरफ बढ़ता कदम, : एएसपी

Thu, 13 Aug 2026 12:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जिला कल्याण भवन के सभागार में जिला कल्याण विभाग और ज्ञान-विज्ञान समिति की ओर से आयोजित नशा निवा
विज्ञापन
विश्व युवा दिवस पर नशा निवारण के तहत हुई कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

जिला कल्याण विभाग और ज्ञान-विज्ञान समिति ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ते नशे के प्रकोप से युवा पीढ़ी को बाहर निकालने के उद्देश्य यहां जिला कल्याण विभाग व ज्ञान-विज्ञान समिति सोलन के संयुक्त तत्वावधान में नशा निवारण पर एक दिवसीय कार्यशाला नशा भगाओ, युवा बचाओ का आयोजन किया गया। इसमें सोलन शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सोलन पीजी कॉलेज की प्रोफेसर (साइकोलॉजी) ने मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यातिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने सबसे पहले युवाओं को विश्व युवा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस सभागार में बैठे सभी छात्र-छात्राएं यहां से नशा न करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि चिट्टा की तरफ बढ़ता कदम, मौत की तरफ ले जाता है। उन्होंने कहा कि धूम्रपान नशे का प्रवेश द्वार है। इसलिए पहले ही स्तर पर नशा को न कहने की आदत डालें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने कहा कि इस समय सबसे बड़ा चैलेंज है सिंथेटिक ड्रग्स का प्रयोग। आबादी के हिसाब से हिमाचल अब ड्रग्स में भी आगे निकल रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में पंजीकृत होने वाले एनडीपीएस एक्ट में 50 फीसदी से ज्यादातर मामले ड्रग्स के आ रहा है। चिट्टा का पहला मामला 2016 में में दर्ज किया था। आज समाचार पत्र चिट्टा की न्यूज से भरे होते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस के ड्रग्स फ्री एप और टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी ताकि इस कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना बिना पहचान से पुलिस तक पहुंच सकें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वो नशे की लत से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ज्ञान-विज्ञान समिति के जिलाध्यक्ष डॉ बीएस पंवार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और समिति द्वारा नशा निवारण के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह, समिति के सीता राम ठाकुर, डीएस रावत, उर्मिल ठाकुर, सुदेश ठाकुर, गुलाब सिंह, कविता समेत अन्य मौजूद रहे।

जिला कल्याण भवन के सभागार में जिला कल्याण विभाग और ज्ञान-विज्ञान समिति की ओर से आयोजित नशा निवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें