फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिट्टा के खिलाफ नौणी से शमरोड तक निकाली रैली

विज्ञापन
नौणी विवि के प्र​शिक्षु नशे पर जागरूकता संदेश को लेकर रैली निकालते हुए। स्रोत : विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वानिकी महाविद्यालय की ओर से चिट्टा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान का शुभारंभ वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. सीएल ठाकुर और डीन छात्र कल्याण डॉ. एचपी सांख्यान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नशे के खिलाफ जंग में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आगे आकर समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। रैली में राष्ट्रीय सेवा स्कीम के वालंटियरों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह रैली विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर से शुरू होकर नौणी बाजार होते हुए नौणी-शमरोड पंचायत तक पहुंची। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नारे और संदेशों के माध्यम से चिट्टा के दुष्प्रभावों को उजागर किया और युवाओं को इस जानलेवा लत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जागरूकता अभियान का संचालन एंटी-चिट्टा अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. ललित ठाकुर तथा एनएसएस अधिकारी डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. चंद्रेश गुलेरिया, डॉ. प्रतिमा और डॉ. नितिन शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें