बद्दी में शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए। संवाद
- फोटो : संवाद
काकड़ आरती के बाद साईं बाबा का विधिवत रूप से कराया मंगल स्नान
बारिश के बावजूद नहीं थमा श्रद्धालुओं की आस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम के वार्ड-8 हाउसिंग बोर्ड फेज-2 स्थित साईं मंदिर में शुक्रवार को 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह काकड़ आरती से हुई, जिसके बाद साईं बाबा का मंगल स्नान विधिवत रूप से कराया गया। स्नान के बाद बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया और श्रद्धालुओं ने फल, फूल, दूध, मिष्ठान आदि से छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके बाद पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। दोपहर 12:00 बजे ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच साई पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड फेज-1 और फेज-2 की गलियों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची। मार्ग में महिला कीर्तन मंडली ने साईं भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर भंगड़ा डाला। वार्षिकोत्सव के अवसर पर दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पिछले 18 वर्षों से साईं मंदिर कमेटी की ओर से स्थापना दिवस पर भंडारा आयोजित किया जा रहा है। शोभायात्रा के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य सुभाष गर्ग, डॉ. मुकेश मल्होत्रा, राजेंद्र गर्ग, भीम सिंह जागलन, पूनम धवन, बीना शर्मा, निशा शर्मा, मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर, अंकित शर्मा उपस्थित रहे।