फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर बद्दी में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
बद्दी में बाबा खाटू श्याम जी के जन्मों उत्सव पर निकली शोभायात्रा। संवाद
विज्ञापन
बालाजी महाराज के गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह लगाए भंडारे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर बद्दी में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 251 निशानों और बालाजी महाराज के पावन सानिध्य में यह शोभायात्रा मोतिया प्लाजा से शुरू होकर बद्दी बाजार, हाउसिंग बोर्ड मार्ग होते हुए दशहरा ग्राउंड दुर्गा मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे लगाए। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन और सेवा समितियों ने पूरी तैयारी की थी। श्रीमाता वैष्णों देवी सेवा समिति की ओर से दशहरा ग्राउंड, फेज-तीन में बाबा श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर खाटू से लाई गई बाबा की जोत का विशेष स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बालाजी महाराज कैथल से चार स्वरूपों में पधारे, जिन्होंने 41 दिन की तपस्या के बाद दर्शन दिए। शाम सात बजे से दशहरा ग्राउंड में भजन संध्या का आयोजन होगा, इसमें मोना मेहता (फतेहाबाद), तेजी ब्रदर्स (अमृतसर), आरती खन्ना (बठिंडा) और विशाल मित्तल (बद्दी) भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। इस मौके पर जय बालाजी महाराज समिति के प्रधान दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहन बंसल, सचिव आदिश जैन, उपप्रधान कश्मीरी लाल, रोहित, विपुल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें