संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। थाना मानपुरा के तहत गांव टाणा में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल व चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने विश्वजीत मंडल जोकि टाणा गांव में क्लीनिक चलाता है, से 859 ग्राम चरस, 380 नशीले कैप्सूल, 292 नशीली गोलियां और 63 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।