बद्दी साई मार्ग पर गुल्लरवाला में कचरे के ढेर में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी साई मार्ग पर गुल्लरवाला के समीप नाले में कचरे के ढेर में लगी आग से यहां पर वायु प्रदूषण फैल रहा है। इससे यहां पर रहने वाले व आने जाने वाले लोगों को धुएं से परेशानी हो रही। यहां पर कूड़ा उठाने की बजाए यहां पर कूड़े को आग लगा दी जाती है। नाले में पिछले कई सालों से कूड़ा फेंका जा रहा है। बरसात में यह कचरा पानी के साथ लोगों के घरों व खेतों में चला जाता हैं। यहां पर कूड़ा उठाने की बजाए को कुछ शरारती लोग आग लगा देते हैं। इससे इसका धुआं लोगों को परेशानी में डाल रहा है। लोगों को अपने घरों में बैठना दुभर हो गया हैं। लोगों का आरोप है कि इस कचरे को जानबूझ कर जलाया जाता है, ताकि यहां से उठाना न पड़े।उधर, इस संबंध में नगर निगम के अधिषासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। जल्द ही इसकी जांच की जाएगी। दूसरी ओर बीबीएनडीए के सहायक अभियंता दिग्विजय सिंह ने बताया कि इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।