नालागढ़ में हादसा, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से की पहचान
चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ट्रक की पहचान कर ली है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
नालागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होकर अचेत पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस एनएच पर चौधरी स्वीट्स व बेकरी दुकान गांव सौडी गुलाबपुरा के पास पहुंची। यहां व्यक्ति मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव सीएचसी नालागढ़ ले जाया गया। सीसीटीवी फुटेज से जांच की तो पाया कि ट्रक सड़क पर खडे़ अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।