फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिमला के ठियोग के व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास की आत्महत्या
विज्ञापन


किराये के कमरे में रह रहा है परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ओल्ड बस स्टैंड सोलन के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि मरने वाले व्यक्ति की पत्नी के साथ कुछ समय से अनबन चल रही थी। अभी तक की प्राथमिक जांच में किसी ने भी मौत को लेकर संदेह व्यक्त नहीं किया है, फिर भी पुलिस हर पहलू की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मृतक को फांसी पर लटका पाया गया। मृतक की पहचान श्याम सिंह, पुत्र ध्यान सिंह, निवासी गांव खशयार, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। शव मकान की छज्जे की रेलिंग से लटका हुआ मिला। मौके से फांसी के लिए प्रयुक्त प्लास्टिक के तार को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ओल्ड बस स्टैंड के समीप किराये के कमरे में रह रहा था। बताया गया कि मृतक कुछ समय के लिए अपने घर गया हुआ था और बाद में पत्नी के पास सोलन लौट आया था। घटना से कुछ समय पहले दोनों के बीच खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। घटना के समय मृतक की पत्नी कपड़े सुखाने के लिए रेलिंग पर गई थी इसी दौरान उसने फांसी लगाई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश जारी है। किसी भी प्रकार के कानूनी पहलू या निर्णायक निष्कर्ष के लिए पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें