फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में एक मशीन खराब, गेहूं ग्रेडिंग की रफ्तार पड़ी धीमी

विज्ञापन
नालागढ़ कृषि फार्म में ग्रे़डिंग के कार्य का निरीक्षण करते हुए एसएमएस डॉ. संदीप गौतम- स्रोत- विभ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गेहूं की बोरियों को सिलाई करने के लिए धागा अभी तक नहीं पहुंचा
विज्ञापन

नालागढ़ में 295 किसानों ने लगाया था गेहूं बीज का
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में कृषि विभाग ने बीज के गेहूं की ग्रेडिंग का काम शुरू कर दिया है, लेकिन अपेक्षित रफ्तार अभी नहीं आ पाई है। विभाग में तीन मशीनें हैं, लेकिन उनमें से एक तकनीकी खराबी के कारण बंद है। साथ ही, गेहूं की बोरियों को सिलाई करने के लिए धागा अभी तक नहीं पहुंचा, जिससे कभी भी काम रुक सकता है। इस वर्ष नालागढ़ में 295 किसानों ने बीज का गेहूं लगाया था, लेकिन 61 किसानों ने ग्रेडिंग में देरी और भुगतान में विलंब के कारण गेहूं अपने व्यापारियों को बेच दिया। कुछ किसानों ने बीज के लिए गेहूं रखा। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बीज के गेहूं की बुवाई कम हुई है। पिछले वर्ष 810 हेक्टेयर पर बीज का गेहूं लगाया गया था, जबकि इस साल सिर्फ 650 हेक्टेयर पर ही लगाया गया। विभाग ने 234 किसानों के सैंपल जांच के लिए भेजे, जिनमें सभी पास हो गए। इसके बाद किसानों की गेहूं ग्रेडिंग शुरू हुई, लेकिन मशीन खराब होने और धागा न पहुंचने से काम में बाधा आई। बताया गया कि पिछले साल धागा सप्लाई करने वाली एजेंसी को भुगतान नहीं किया गया था, इसलिए इस बार सप्लाई नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

कोट
पुराना भुगतान कर दिया गया है और एक-दो दिन में धागा सप्लाई पहुंच जाएगा। बंद मशीन को ठीक करने के लिए तकनीकी अधिकारी बुलाया गया है। फिलहाल दो मशीनों से ग्रेडिंग का काम जारी है और पुराना धागा बचा हुआ है, इसलिए काम में किसी प्रकार की रुकावट नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. संदीप गौतम,विषय वाद विशेषज्ञ,कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें