फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: होली पर खूब उड़ा गुलाल, डीजे की धुन पर थिरके लोग

विज्ञापन
धर्मपुर में होली पर्व पर जश्न मनाते हुए स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिलेभर में प्रेम और सद्भावना का प्रतीक रंगोत्सव पर लोगों ने जमकर मौज-मस्ती की। प्रत्येक शहर के गली-मोहल्ले में लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया। वहीं, चौक-चौराहों पर डीजे की धुन पर लोग आधे दिन तक थिरकते रहे। कई जगहों पर होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग बरसे भीगे चुनर वाली समेत अन्य गानों पर लोगों ने डांस किया और हवा में रंगों की बौछार की। जिले मुख्यालय के माल रोड पर व्यापार मंडल की ओर से होली पर्व मनाया गया। मालरोड पर 11:00 बजे होली मनाने के लिए युवाओं की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ हो जाने के बाद ट्रैफिक के लिए बंद करना पड़ा। वहीं, ठोडो मैदान में भी युवाओं ने नाटी डाली। जबकि कोटलानाला में भी युवाओं की खूब भीड़ रही। कोटलानाला में डीजे की धुन में युवा वर्ग ने खूब डांस किया। 2:00 बजे तक सभी जगहों पर कार्यक्रम चले। सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्र हुए थे। यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों ने रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। वहीं बाजारों में बच्चों और बड़े टोलियां बनाकर एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते रहे। होली पर जिलाभर के बाजार में अधिकतर दुकानें आधे दिन तक बंद रहे और लोगों ने जमकर होली का त्योहार मनाया। हालांकि त्योहार में नियमों की अवहेलना न हो इसे लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। होली पर पानी के गुब्बारे समेत पिचकारियां और स्प्रे रंग की खूब बिक्री हुई। होली पर रंग कारोबारियों का कारोबार भी काफी अच्छा हुआ।

होली के रंग में रंगा चायल
चायल (सोलन)। रंगों का त्योहार होली उपमंडल के सभी क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया। साधुपुल, चायल बाजार, जनेडघाट, वाकनाघाट ,सायरी, गौड़ा समेत अन्य जगहों में बच्चों की टोलियों ने जमकर मस्ती की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार बड़ी धूमधाम मनाया गया।
विज्ञापन



धर्मपुर, कसौली व जाबली में रही होली की धूम
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवा वर्ग ने होली का खूब लुत्फ उठाया। धर्मपुर बाजार में होली को लेकर टोली बनाकर ढोल की थाप पर लोग थिरकते नजर आए। बाजारों में कारोबारियों ने अनेक प्रकार के गुलाल व पिचकारियां बेचकर अच्छा कारोबार किया। वहीं निजी वाहनों में लोगों ने गाने लगाकर पंजाबी भंगड़ा और पहाड़ी नाटी पर डांस किया। इसके अलावा कसौली, गढख़ल, जाबली, कुमारहट्टी, डगशाई और अंहेच, कोटी, दत्यार में लोगों ने होली मनाई।
विज्ञापन



बच्चों ने रंग लगाकर दी बधाई
कंडाघाट (सोलन)। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में होली त्योहार मनाया। स्कूल में बच्चों ने होली लगाकर बधाई दी। छोटे बच्चों के लिए प्रतियोगिता भी करवाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रुपाली साहा ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डीआर गुप्ता, प्रमोद कुमार, मुकेश राणा मौजूद रहे। संवाद

धर्मपुर में होली पर्व पर जश्न मनाते हुए स्थानीय लोग। संवाद

धर्मपुर में होली पर्व पर जश्न मनाते हुए स्थानीय लोग। संवाद

धर्मपुर में होली पर्व पर जश्न मनाते हुए स्थानीय लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें