फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महादेव खड्ड में खनन करते एक जेसीबी, टिपर पकड़ा

विज्ञापन
बरोटीवाला चौक पर टी प्वाईंट पर रूकी दो बसें- संवाद।
विज्ञापन
मशीन पर 80 और टिपर पर 25 हजार जुर्माना
विज्ञापन

जेसीबी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। खनन विभाग ने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नालागढ़-पंजेहरा मार्ग पर स्थित महादेव खड्ड में छाना मारकर एक जेसीबी मशीन और एक टिपर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस दौरान जेसीबी मशीन 80 हजार और टिपर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने मशीन मालिक सुनील उर्फ गोलू को भी काबू किया, जो खड्ड में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।
खनन इंस्पेक्टर हेमराज के नेतृत्व में एएमआई सत्य देव, गार्ड कैलाश ठाकुर और चंद्र कुमार की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने रात्रि गश्त के दौरान रूटीन चेकिंग के तहत महादेव खड्ड क्षेत्र में दबिश दी, जहां जेसीबी मशीन की मदद से अवैध खनन कार्य किया जा रहा था और टिपर में खनन सामग्री भरी जा रही थी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीन और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

टीम की कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। खनन इंस्पेक्टर हेमराज ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधियां नजर आएं तो इसकी सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। वहीं, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बरोटीवाला चौक पर टी प्वाईंट पर रूकी दो बसें- संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें