संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। विवि में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान भी एक शोक सभा आयोजित की गई, इसमें सभी महाविद्यालयों के छात्रों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।