फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भूस्खलन हाेने से जाबलू में एक मकान को बना खतरा

विज्ञापन
जाबलू गांव में ल्हासा आने से मकान को बना खतरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ तहसील के जाबलू गांव में पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के मकान को खतरा पैदा हो गया है। राजस्व विभाग ने खतरे को देखते हुए मकान को खाली कर दिया है। दीप राम ने बताया कि 29 जुलाई को भारी बारिश के चलते प्रातः 6:00 बजे मकान के साथ लगती पहाड़ी का ल्हासा गिर गय, जिससे मकान में पानी और मलवा घुस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मकान को खाली करवा दिया। दीप राम ने मकान के साथ सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। क्षेत्र के पटवारी सुनील कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को घटनास्थल का जायजा लेकर तहसील कार्यालय में लिखित रूप में रिपोर्ट प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें