फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अब बद्दी में फाइनांस कंपनी ने की लाखों की ठगी, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र- पंजाब के लिए विशेष-सचित्र
विज्ञापन

- निवेश करने पर 6 फीसदी ब्याज और आरडी पर लोन का झांसा देकर किया गुमराह, कार्यालय बंद कर संचालक फरार
- 31 लोगों से धोखाधड़ी, कंपनी के चेक हुए बाउंस, दो साल पहले खोला था कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी में एक फाइनांस कंपनी ने निवेशकों से लाखों रुपये की ठगी की है। लोगों का आरोप है कि दो साल पहले यहां खुली सहर्ष निधि कंपनी ने उन्हें पैसा जमा कराने पर साल में छह फीसदी ब्याज देने की बात कही। इसके अलावा 40 दिन तक आरडी जमा करने पर 10 हजार रुपये तक लोन देने का भी झांसा दिया। 31 लोगों ने पैसा निवेश किया, लेकिन कंपनी चलाने वाले 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब के खरड़ से एक आरोपी संचालक अतुल शर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बद्दी के थाना प्रभारी राकेश राॅय ने बताया कि पुलिस ने ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति बलजिंद्र और अन्य लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार बद्दी के दावत चौक के समीप बिग बी एक सहर्ष निधि लिमिटेड कंपनी का कार्यालय करीब दो साल पहले खुला था। यह कंपनी लोगों को पैसा जमा कराने पर साल में छह फीसदी ब्याज देती थी और 40 दिन तक आरडी जमा करने पर 10 हजार तक का लोन भी देती थी। कंपनी शुरू में लोगों को पैसा देती रही। कई लोगों ने इस कंपनी के झांसे में आकर और पैसा लगा दिया था। जब आरडी मेच्योर हो गई तो लोगों ने अपने चेक बैंक में लगाए, लेकिन बाउंस हो गए। इसकी भनक लगते ही कंपनी संचालक रातोंरात बद्दी से कार्यालय बंद करके भाग गए। लोग अपना पैसा लेने के लिए कंपनी के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में चक्कर लगाने लगे, लेकिन कुछ दिन बाद वहां का कार्यालय भी बंद हो गया। पीड़ित लोगों ने बद्दी थाने में मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने पंजाब के खरड़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें