फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्राम पंचायत झाझा में कशौला खड्ड से चौहड़ा तक बनेगा संपर्क मार्ग

विज्ञापन
कंडाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत झाझा में कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने भूमि पूजन के साथ करवाया सड़क का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

6 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर 5.90 करोड़ रुपये होंगे खर्च
इस मार्ग के बनने से पर्यटन स्थल चायल की दूरी 14 किलोमीटर हो जाएगी कम
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत झाझा में कशौला खड्ड से चौहड़ा तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ सड़कें ही विकास की भाग्य रेखाएं हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कशौला खड्ड से चौहड़ा गांव तक लगभग 6 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण पर 5.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के बनने से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चायल की दूरी 14 किलोमीटर कम हो जाएगी। मंत्री ने घोषणा की कि अश्वनी खड्ड पर 14 करोड़ रुपए की लागत से जल्द ही पुल का निर्माण शुरू होगा। डीडीएल फैक्ट्री से कशोला खड्ड तक सड़क की मरम्मत और सुधार पर 3.40 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार आत्मनिर्भर एवं सशक्त हिमाचल के लक्ष्य पर काम कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, शिव कुमार और सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. संजय शांडिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें