फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशे से दूर रहकर ही बन सकता है बेहतर समाज

Tue, 25 Aug 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल के डॉक्टर छात्रों को दिए टिप्स
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब परवाणू की ओर से कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को एक विशेष पहल की गई। इनर व्हील क्लब परवाणू की ओर से सेक्टर चार स्थित स्कूल में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद ईएसआई अस्पताल के डॉ. राकेश परिहार ने विद्यार्थियों को विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी पूरी तरह नष्ट कर देता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे जीवन में जिम्मेदार और सकारात्मक फैसले लें ताकि एक स्वस्थ और सफल भविष्य का निर्माण हो सके। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीना ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में युवाओं और स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है। इस तरह के जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य यही है कि युवा नशे जैसी बुराई से दूर रहें और एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीना ठाकुर, कांता कपूर, प्रीति गंभीर, आशु पुंज, मंजुला सूद और राज दी सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य व शिक्षक मौजूद रहे।परवाणू(सोलन)। युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को एक विशेष पहल की गई। इनर व्हील क्लब परवाणू की ओर से सेक्टर चार स्थित स्कूल में नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद ईएसआई अस्पताल के डॉ. राकेश परिहार ने विद्यार्थियों को विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी पूरी तरह नष्ट कर देता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे जीवन में जिम्मेदार और सकारात्मक फैसले लें ताकि एक स्वस्थ और सफल भविष्य का निर्माण हो सके। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीना ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में युवाओं और स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है। इस तरह के जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य यही है कि युवा नशे जैसी बुराई से दूर रहें और एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीना ठाकुर, कांता कपूर, प्रीति गंभीर, आशु पुंज, मंजुला सूद और राज दी सहित कई अन्य सक्रिय सदस्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें