सोलन/बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदने के दो साल बाद भी उद्योग स्थापित न करने वाले उद्यमियों को झटका लगा है। उद्योग विभाग ने सोलन और बद्दी में करीब 53 प्लाटों का आवंटन रद्द कर दिया है। उद्योगपतियों की ओर से जमा करीब पांच करोड़ की सिक्योरिटी भी जब्त कर ली है। लिहाजा अब इन प्लाटों को नए सिरे से आवंटित किया जाएगा।
बीबीएन क्षेत्र में 42, जबकि 11 प्लाट सोलन में रद्द किए गए हैं। उद्योग विभाग ने संबंधित उद्योगपतियों को उद्योग स्थापित करने के लिए कई बार नोटिस भेजे। बावजूद इसके उद्यमियों ने उद्योग लगाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। बीबीएन में उद्योग विभाग, एपीएसआईडीसी और हिमुडा के शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीबन 3000 हजार लोगोें को इन उद्योगों में रोजगार मिलना था, जिसमें 70 फीसदी रोजगार हिमाचल के लोगों के लिए था।
अलग-अलग दरें तय
जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक प्लाट की दरें तय की गई हैं। इसमें करीब 10 से 60 लाख रुपये तक प्लाट आवंटित किए गए थे। प्लाट खरीदने के समय उद्योगपतियों को 30 फीसदी सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होती है। मौजूदा समय में विभाग ने सिक्योरिटी राशि की करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक रकम जब्त कर ली है।
इन क्षेत्रों में बिके थे प्लाट
सोलन क्षेत्र के तहत बनलगी में करीब सात प्लाट रद्द कर दिए गए हैं। जबकि बचे अन्य प्लाट को रद्द करने की प्रक्रिया जारी है। जबकि बीबीएन में बद्दी, बरोटीवाला, झाड़माजरी, काठा, थाना, लोदी माजरा, दवनी आदि क्षेत्र में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोलन के ममलीग क्षेत्र में भी अभी तक उद्योग स्थापित नहीं हो पाए हैं। हालांकि यहां पर कोई प्लाट अभी रद्द नहीं हुआ। यहां 40 प्लाट हैं जिनमें नौ प्लाट ही बिके हैं।
कोट
उद्योग विभाग के उपनिदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि नोटिस देने पर भी कार्रवाई न होने पर विभाग प्लाटों को रद्द किया है।
एपएसआईडीसी के एसडीओ मेला राम कंवर ने बताया कि दवनी के दो प्लाट धारकों ने चार साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहं किया, इसलिए प्लाट आवंटन रद्द कर दिया है।