फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्वो बस हादसे में मरने वाले पति-पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। मंगलवार को शिमला-कालका मार्ग पर दतियार के पास जिन दो लोगों की मौत हुई वह पति-पत्नी थे। मंगलवार को एक मृतक की पहचान हुई थी, लेकिन महिला के शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। अब शिनाख्त के दौरान महिला महाराष्ट्र निवासी सितेंद्र की पत्नी निकली। दोनों शिमला घूमकर बस से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

महिला की पहचान किरण भानू (45) पत्नी सितेंद्र भानू निवासी ठाणे महाराष्ट्र के रूप में हुई है। हादसे में पति की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक दंपति शिमला घूमने आई थी और बस हादसे का शिकार हो गई। मृतक के भाई धर्म सिंह ने बताया दंपति किसी रिश्तेदार के घर देहरादून शादी में आए हुए थे। वहीं से वह शिमला घूमने के लिए पहुंच गए। मंगलवार को लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिए हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी परवाणू सुशील कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें