फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की अनदेखी, अब ‘आप’ करेंगे ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। भाजयुमो में हाल ही मेें हुई नियुक्तियों को लेकर दबी जुबान में विरोध के स्वर बुलंद होने लगे हैं। यहां तक की मीडिया को जारी बयान में कुछ कार्यकर्ता आम आदमी की ‘आप’ पार्टी को ज्वाइन करने की बात कह रहे हैं। तो कुछ इस मीडिया को जारी बयान को ही झूठा करार दे रहे हैं। वहीं इस मामले में भाजपा मंडल पर भी निशाना साधा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने ही नेताओं पर आरोप जडे़ हैं कि यह नियुक्तियां ऐसे लोगों को दी गई हैं, जो कुछ ही समय पहले पार्टी में आए हैं। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के संबंध कांग्रेसी पार्षदों से हैं। उन्होंने तुरंत इन नियुक्तियों को खारिज करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियुक्तियों को रद्द नहीं किया गया तो वह ‘आप’ पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उधर, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि भाजपा एकजुट है। कुछ विरोधी बिना किसी कारण मामले को तूल देने में लगे हैं। यह महज कोरी अफवाहें हैं, भाजपाइयों को इसमें नहीं आना चाहिए। उधर, प्रवक्ता भाजयुमो रचित साहनी का कहना है कि जारी बयान निराधार है। कुछ लोग ऐसा झूठा प्रचार कर रहे हैं। ऐसे कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जाएगा।
इनके नाम हैं जारी बयान में शामिल
हरीश ठाकुर, सुरेश कुमार, गोपाल शर्मा, रोहित ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, रचित साहनी, गौरव, विक्रम मेहता, नरेंद्र ठाकुर, कार्तिक शर्मा, विनोद, आशीष ढिल्लो, मनजीत, कुशाग्र, प्रदीप, तपन, मोहन लाल धीमान, अभिषेक सूद और जितेंद्र वर्मा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें