फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को दिए गए इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को दिए गए इनाम
विज्ञापन

बद्दी (सोलन) । किशनपुरा स्थित हिमाचल शिक्षा महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र रोहित शर्मा व रेणु भारद्वाज को बेस्ट विद्यार्थी चुना गया। इस मौके पर कालेज के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद दलजीत, वंदना, रीता और साथियों ने समूह गान पेश किया। रोहित, रिंपू, वंदना और निशा ने गीत प्रस्तुत किए। वंदना, सुषमा और गगनदीप ने कविताएं सुनाई। वहीं ममता व अनुराधा ने शायरी प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर धुनों पर नृत्य करके वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इस मौके पर वर्ष भर में हुए गतिविधियों में भी विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें समूह गान में टैगोर सदन की मजूं, दलजीत, सतवंत सिंह, प्रियंका, अंजू शर्मा, मधुबाला प्रथम स्थान पर रही। वहीं गांधी सदन की मीरा, शिवानी, वंदना, रेणु, कुसुम और सोनिया ने दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। तीन टांग दौड़ में सुनिता व सुमन को पहला, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर रंजीता व ममता, सुई धागा दौड़ में वंदना व परनीत, नींबू दौड़ में निशा, अंजू और हीरमानी, चार्ट मेकिंग में परनीत कौर, शिवानी अग्रवाल व कंचन, ब्लैक बार्ड लेखन प्रतियोगिता में चंद्रेश, रिजू राणा और शिवानी को सम्मानित किया गया।
खेलकूद में सौ मीटर दौड़ में वंदना, ममता, परमदीप, रोहित, दो सौ मीटर दौड़ में नेहा, शकुंतला, रोहित व परमदीप, भाला फेंक में अंजना चंदेल, ललिता व कमलजीत, निर्मल व गोपाल चंद, चक्का फेंक में सोनिया, अंजना प्रीत व तृप्ता, परमदीप व निर्मल, शॉटपुट में वंदना व सानिया, परमदीप व रोहित और उल्टा-पुल्टा में कमल कृष्ण को अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य डा. शेर सिंह सभी प्रशिक्षु अध्यापकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अच्छा शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कालेज के प्राध्यापक मनोरमा राणा, पूजा, शिल्पा, सविता, शिवानी, नितिका शर्मा, राकेश शर्मा, शिव कन्या, प्रत्यांचा, रीति गर्ग, प्रीति, अर्चना शर्मा, पूनम शर्मा, अंजना, भिंदर कौर और राकेश शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें