फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा को लेकर मारपीट, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुटखा को लेकर मारपीट, दो जख्मी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। उद्योग के एक सुरक्षा कर्मी को एक कामगार को गुटखा ले जाने से रोकना पर भारी पड़ा। कामगारों के आक्रोशित होने और बहसबाजी के बाद जब सुरक्षा कर्मी ने कामगार के गाल पर तमाचा जड़ा तो उसे अन्य कामगारों के कोप का भाजन बनना पड़ा। वहीं उसके बीच बचाव में आए एक व्यक्ति भी कामगारों ने जमकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन

मामला उपमंडल के बीड़ प्लासी स्थित ईमको टैक्सटाईल उद्योग का है। यहां कार्यरत सुरखा कर्मी हरविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव अकबरपुर जिला रोपड़, पंजाब ने पुलिस में दर्ज तहरीर में बताया कि अपनी ड्यूटी के दौरान एक कामगार अख्तर की जब उसने तलाशी ली तो उसके पास से गुटखा मिला, जिस पर उसने अख्तर को यह कहकर गुटखा ले जाने से इन्कार किया कि उद्योग के भीतर सिगरेट, तंबाकू, गुटखा आदि पर प्रतिबंध है। इस पर अख्तर को गुस्सा गया और उसके साथ बहसबाजी करने लगा। मामला काफी आगे बढ़ गया तो उसने कामगार के गाल पर तमाचा जड़ दिया। थोड़ी ही देर के बाद एक अन्य कामगार मिर्ज उल हक वहां आया और अख्तर ने थप्पड़ मारने की बात उससे कही। जिस पर मिर्ज उल हक गेट पर आया और सुरक्षा कर्मी के गाल पर तमाचा जड़ दिया। जिस पर वहां हाथापाई होने लगी और अन्य कामगार भी वहां आ पहुंचे, जिन्होंने सुरक्षा कर्मी की धुनाई कर डाली। सुरक्षा कर्मी के साथ हो रही मारपीट को देखकर उसे छुड़ाने अमरजीत वहां आया और अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर उसे ढेरोंवाल की ओर ले गया, लेकिन रास्ते में उनका मोटरसाइकिल लुढ़क गया और वह गिर गए। इतने में वहां मिर्ज उल हक, अनवर, अख्तर, हरी बेगम, मनीष, सलीम, यादव, विवेक आदि उनका पीछा करते हुए वहां आ पहुंचे और इन सभी ने सुरक्षा कर्मी और अमरजीत की लात घूंसों व डंडों से निर्मम पिटाई कर डाली, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। एसपी बद्दी एस अरूल कुमार ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम कर लिया है और घायलों का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें