जल संरक्षण की बताई अहमियत
सोलन। जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को एमआरडीएवी पब्लिक स्कूल सोलन में जल चेतना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में जल संरक्षण पर आधारित नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य रमा परवान ने बताया कि जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में इसके अलावा जल संरक्षण को लेकर रैली भी निकाली, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पानी को व्यर्थ में बर्बाद न करने के संदेश दिए।
धर्मपुर (सोलन)। डीएवी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी में छात्र-छात्राओं ने जल चेतना दिवस मनाया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर छात्रों में भाषण, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य एचसी सरकेके ने छात्रों को पानी के सदुपयोग के बारे में बताया। इस मौके पर अध्यापक माया पांडे, मोहिनी, प्रीती, जसविंद्र, अनिल, हरीश और मनोज मौजूद रहे।