झाड़ियों में मिली महिला की लाश
सोलन । कलीन क्षेत्र की घासनी में एक 22 वर्षीय महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है। लाश झाड़ियों के बीच पड़ी थी। चौकी इंचार्ज तपेंद्र सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया।
छानबीन करने पर पता चला है कि मृतका का नाम अनीता पत्नी सतपाल निवासी रड्डु डाकघर मुंधोल तहसील त्यूनी जिला देहरादून है। मृतका की उम्र 22 साल थी। मृतका के उसके पति व रिश्तेदारों के सामने फोटोग्राफ्स लिए गए। लाश के पास एक शीशी कीटनाशक की पाई गई है। पुलिस ने खाली शीशी को भी कब्जे में ले लिया। मृतका के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर पता चला है कि मृतका करीब दो साल से तपेदिक की मरीज थी और दवाइयां खा रही थी। मृतका 22 नवंबर को दोपहर अपने घर से दवाई लेने के लिए निकली थी जो वापस नहीं आई। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पहुंचे। प्रारंभिक जांच के अनुसार अनीता की मौत का कारण बीमारी से परेशानी के कारण जहरीला पदार्थ पीने से हुई।